Thursday, January 20, 2011

क्या विवादित इमारतों को गिराने से लगेगा भ्रष्टाचार पर अंकुश..

मुंबई के कोलाबा इलाक़े में स्थित आदर्श सोसायटी इमारत पर न केवल भ्रष्ट्राचार का आरोप लगा है बल्कि अब पर्यावरण मंत्रालय ने उस पर नियम क़ानून के उल्लंघन का भी आरोप लगाया है और 31 मंज़िला इमारत को गिराने का सुझाव दिया है.

इसी तरह पुणे के पास लवासा नाम से तैयार हो रहे एक पूरे शहर पर भी मंत्रालय ने उंगली उठाई है.

सवाल ये है कि सरकार की नींद इन परियोजनाओं में करोड़ो ख़र्च हो जाने के बाद क्यों खुलती है? क्या इमारतें ढहा देना या लवासा शहर को ना बसने देना भ्रष्ट्राचार से निपटने का कारगर तरीका है या ये करोड़ों रूपए की बर्बादी है?

आप क्या सोचते हैं.. क्या है आदर्श सामाधान..

अगर आप रेडियो कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हों तो इस शुक्रवार 21 जनवरी को रात आठ बजे हमें मुफ़्त फ़ोन कीजिए 1800 11 7000 या 1800 102 7001 पर. आप हमारे मोबाइल नंबर 9999 6888 58 पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं एसएमएस के ज़रिए भेज सकते हैं. इस विषय पर आप अपनी राय ज़ाहिर करना चाहते हैं तो अपने विचार हमें लिख भेजिए बीबीसी हिंदी डॉट कॉम पर...
प्रकाशित: 1/18/11 12:38 PM GMT

No comments:

Post a Comment