Monday, January 31, 2011

कैसे चलेगी गाड़ी, चार हजार रुपए भी नहीं है कमाई


नई दिल्लीखाने-पीने की वस्तुओं के दाम आसमान पर हैं और खाद्य महंगाई दर 15 प्रतिशत से ऊपर, ऐसे में भारत के औसत आदमी की आमदनी चार हजार रुपए महीने से भी कम है। जी हां, एक अनुमान के मुताबिकदेश में प्रति व्यक्ति आय 46,492 रुपए सालाना है। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इसमें 14.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

सकल राष्ट्रीय आय को 117 करोड़ भारतीयों में बराबर बांटने पर प्रति व्यक्ति आय का यह आंकड़ा आया है। केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) के ताजा अनुमान के अनुसार वर्तमान बाजार मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय के ये आंकड़े पिछले अनुमान से 2,000 रुपए अधिक हैं। इससे पहले 44,345 रुपए सालाना प्रति व्यक्ति आय का अनुमान लगाया गया था। सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2009-10 में देश क ी प्रति व्यक्ति आय पिछले साल की तुलना में 14.5 प्रतिशत बढ़ी है। यह पहले औसतन 40,605 रुपए आंकी गई थी। मासिक आधार आय 3,384 रुपए से बढ़कर 3,875 रुपए प्रति माह बैठती है। वैसे, कीमतों के आधार पर गणना की जाए तो सूरत थोड़ी बदल जाती है। ऐसे प्रति व्यक्ति आय में 2009-10 में केवल छह प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिलती है। इन कीमतों के आधार पर वित्त वर्ष 2010 में प्रति व्यक्ति आय 31,801 रुपए ही रही।

मौजूदा कीमतों के आधार पर अर्थव्यवस्था का आकार बीते वित्त वर्ष में 16.1 प्रतिशत बढ़कर 61,33,230 करोड़ रुपए हो गया।

No comments:

Post a Comment