Monday, January 31, 2011

लारा बंधेंगी विवाह बंधन में

मुंबई। बॉलीवुड में आया है शादियों का मौसम। सितारों की दुनिया में शहनाइयां बजने वाली हैं। बॉलीवुड में एक नहीं तीन शादियां होने जा रही हैं। जी हां तीन। इमरान खान 10 जनवरी को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं वहीं लारा दत्ता ने भी शादी करने का निर्णय कर लिया है।
लारा अपने मित्र महेश भूपति से 19 फरवरी को शादी करने जा रही हैं। महेश ने हाल ही श्वेता जयशंकर को तलाक दिया है। ये गोवा के एक पांच सितारा होटल में विवाह करेंगे। एक सूत्र ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, लारा और महेश को गोवा बहुत पसंद है। दोनों ने निर्णय किया कि वे अपने पसंदीदा हॉलीडे स्पॉट को ऎसे स्थान में बदल देना चाहते हैं जो उनके लिए जीवन भर यादगार बन जाए। शादी के बाद लारा भूपति के पाली हिल में महेश के अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगी। बॉलीवुड में एक और शादी होने जा रही है। नीलम कोठारी और समीर सोनी ने भी चुपके से अपनी शादी की तारीख तय कर ली है। ये 17 जनवरी को इस पावन रिश्ते में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यह जोडा करजात में शादी करेगा। नीलम और समीर काफी समय से डेटिंग कर रहे हैं। बिग बॉस में अपने प्रवासके दौरान समीर नीलम को काफी मिस कर रहे थे। बिग बॉस के यहां से बाहर आते ही समीर ने नीलम को शादी का प्रस्ताव करने का निर्णय किया था। सूत्र के अनुसार थोडे समय पहले ही दोनों ने विवाह करने का इरादा त्याग दिया था। नीलम तो शादी करना चाहती थीं लेकिन समीर नहीं। अब जब समीर ने शादी करने का मन बना लिया तो नीलम की खुशी का ठिकाना नहीं है। दोनों ही एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं।

No comments:

Post a Comment