Thursday, January 27, 2011

बर्लुस्कोनी की सरकार अश्लील विज्ञापनों पर रोक लगाएगी

रोम ।। सेक्स घोटालों से जूझ रहे इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की सरकार उन विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी, जिनमें अश्लील ढंग से महिलाओं के बदन की नुमाइश की जाएगी।

इटली में सरकार के इस कदम की प्रशंसा हो रही है क्योंकि वहां प्रायः सभी विज्ञापनों में महिलाओं को कम कपड़ों में दिखाया जाता है। लेकिन, सरकार के इस फैसले पर लोग व्यंग्य भी कर रहे हैं क्योंकि खुद प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी नेकिड लड़कियों वाली पार्टी के लिए जाने जाते रहे हैं।

इटली सरकार में मंत्री मारा कारफग्न ने इस संबंध में कल विज्ञापन संघ के साथ एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए, जिसमें एक ऐसे पैनल के गठन का प्रावधान है जो गलत, घातक, अश्लील और आक्रामक विज्ञापनों पर रोक लगा सकेगा।

No comments:

Post a Comment