Thursday, January 20, 2011

सिल्वर स्क्रीन पर 'धोबी घाट'

निर्देशक किरण राव की यह पहली फिल्म है जिसमें उनके पति आमिर खान की भी भूमिका है.
शुक्रवार को किरण राव की फिल्म धोबी घाट सिल्वर स्क्रीन पर आ गई. किरण राव की इस फिल्म में उनके पति आमिर खान की भी भूमिका है.

फिल्म का नाम जितना अलग है, उतनी ही अलग इसकी कहानी भी है. इस फिल्म के कलाकार नए हैं लेकिन स्टार पावर डाला है आमिर खान ने.

फिल्म की कहानी चार युवाओं की कहानी है जो मुंबई में रहते हैं. कहानी सिर्फ चार युवाओं की ही नहीं बल्कि मुंबई शहर की भी है.

वैसे तो मुंबई पर कई फिल्में बनी हैं और किरण राव ने भी अपनी फिल्म के लिए इसी शहर को चुना. धोबी घाट की कहानी चार युवकों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अलग-अलग पृष्ठभूमि से हैं। इन सभी की दुनिया आपस में टकराती है, या यूं कहें कि किस्मत इन सभी को मिलाती है, तो उसके बाद सब कुछ बदल हमेशा के लिए बदल जाता है.

इन्हे प्यार मिलता है, दर्द भी मिलता है, लेकिन इसी बेरहम शहर में सहारा भी मिलता है.

निर्देशक के तौर पर धोबी घाट किरण राव की पहली फिल्म है. ज़ाहिर है किरण ने फिल्म को अलग ट्रीटमेंट के साथ तैयार किया है. इस फिल्म के माध्यम से किरण ने अपनी अलग पहचान बनाने की भी कोशिश की है.

धोबी घाट आम मसाला फिल्मों से बिलकुल हटकर है. अब ये दर्शकों पर निर्भर करेगा कि उन्हें किरण राव का कुछ हटकर दिया गया ट्रीटमेंट कितना लुभाता है.

फिल्म की कहानी
धोबी घाट में चारों युवाओं की कहानी को एक वीडिया डायरी के ज़रिये दर्शकों के सामने पेश किय़ा गया है. टैक्सी के अंदर से एक वी‍डियो कैमरे के सहारे शहर को शूट किया जा रहा है. कैमरे के पीछे है यास्मिन (कीर्ति मल्होत्रा). टैक्सी ड्राइवर से बात करते- करते मालूम चलता है कि वो भी उसी की तरह उत्तर प्रदेश का है और दोनों के शहर काफी करीब हैं. इससे दोनों के बीच आत्मीयता पैदा होती है.

शाई (मोनिका डोगरा) मुंबई के एक बैंक में काम करती है. उसकी मुलाकात अरुण (आमिर खान) से होती है जो एक पेंटर है. अरुण और शाई एक रात साथ गुजारते हैं. अरुण इस बारे में कुछ नहीं बोलना चाहता लेकिन शाई इस घटना को भूल नहीं पाती. अगली सुबह दोनों की राहें जुदा हो जाती हैं इस बात के साथ कि वे अब कभी नहीं मिलेंगे.

मुन्ना (प्रतीक) धोबी है, जो शाई के घर भी कपड़े लेने जाता है. वो फिल्म अभिनेता बनना चाहता है. जब उसे पता चलता है कि शाई को फोटोग्राफी का शौक है तो वह एक शर्त पर ‘रियल’ मुंबई दिखाने उसे ले जाता है कि वह उसका पोर्टफोलियो तैयार करेगी. कैमरे की आंख से शाई को मुंबई एक अलग अंदाज में देखती है. अब वो मुन्ना को दोस्त मानने लगती है और मुन्ना उसे दिल दे बैठता है.

इसी बीच अरुण एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाता है. लेकिन यहां एक ऐसा रहस्य सामने आ जाता जो उसके दिल को छू लेता है.

इन सभी किरदारों की जिंदगी में मुंबई शहर की एक अनोखी भूमिका है. फिल्म में चारों की उत्सुकता, अकेलेपन, अनुभव और प्यार के जरिये इस शहर को दर्शाया गया है.

बैनर: आमिर खान प्रोडक्शन्स
निर्माता: आमिर खान, किरण राव
निर्देशक: किरण राव
कलाकार: प्रतीक, मोनिका डोगरा, कीर्ति मल्होत्रा, आमिर खान

No comments:

Post a Comment