मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी का सोमवार को निधन हो गया.
भारत रत्न से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी ने पुणे के सह्याद्रि अस्पताल में सोमवार सुबह आठ बजे के करीब अंतिम सांस ली. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 89 वर्ष थी.
जोशी को 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था.
शास्त्रीय गायन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाले जोशी के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई.
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.
भीमसेन जोशी किराना घराने के महत्वपूर्ण गायक थे. उन्होंने 19 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और लगभग सात दशकों तक शास्त्रीय गायन किया.

No comments:
Post a Comment