Monday, January 31, 2011

घी 700, भिंडी 400 रुपए किलो! यह पाकिस्तान है...

 
 
अटारी बार्डर। महंगाई को लेकर अगर भारत में हाय-तौबा मची है तो हमारा पड़ोसी मुल्क इससे ज्यादा त्रस्त है। आलम यह है कि घी और दूध जैसी वस्तुएं आम पाकिस्तानी के लिए सपने से कम नहीं हैं। समझौता एक्सप्रेस से सोमवार को भारत आए पाक नागरिकों ने माना कि आम तबके के परिवार को सप्ताह में तीन दिन सूखी रोटी चबानी पड़ती है।

लाहौर से दिल्ली अपने रिश्तेदारों से मिलने आईं खुर्शीदा बेगम ने बताया कि प्याज उनके यहां 25 रुपए किलो है, वहीं टमाटर 110 रुपए। उनका कहना है कि अगर भारत टमाटर न दे तो यह 40 रुपए किलो से कम न बिके। उन्होंने बताया कि उनके यहां देसी घी 700 रुपए किलो तथा दूध 50 रुपए लीटर है। ल

हसुन की कीमत भारत की ही तरह से मगर बकरा खाना आम पाकिस्तानी के बस की बात नहीं है। इस वक्त इसकी कीमत 600 रुपए किलो है, जबकि तली मछली 880 रुपए किलो। कराची के मोबिन ने बताया कि मुर्गा भले ही 200 रुपए किलो है, मगर भिंडी 400 रुपए किलो तक बिकती है।

No comments:

Post a Comment