Wednesday, January 26, 2011

तेल माफियाओं ने अडिशनल कमिश्नर को जिंदा जलाया


नासिक।। आज एक और ईमानदार ऑफिसर को भ्रष्ट्राचारियों और माफिया का शिकार होना पड़ा है। महाराष्ट्र के नासि
 
 
क में तेल माफियाओं ने जांच दौरे पर ए अडिशनल कलेक्टर को जिंदा जला दिया। यह मामला महाराष्‍ट्र के नासिक जिले का है जहां किरोसीन माफियाओं ने एडिशनल कलेक्‍टर यशवंत सोनावणे को जिंदा जलाकर मार डाला। खबर है कि पानीवाड़ी ऑयल डिपो में छापा मारने गए एडिशनल कलेक्‍टर की तेल माफियाओं से किसी बात को लेकर बहस हो गई थी।


सोनावणे पहले ऑफिसर नहीं है जो माफियाओं का शिकार बने हैं। इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में इंडियन ऑयल के मार्केटिंग ऑफिसर एस मंजूनाथन की हत्‍या माफियाओं ने कर दी थी।

ऐसी ही एक और घटना बिहार के गया में 2003 में घटी थी। स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना में घोटालों को उजागर करने वाले एनएचएआई के इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की भ्रष्ट्राचारियों ने हत्‍या कर दी थी।

सत्येंद्र ने एनएचआईए में बतौर प्रोजेक्ट इंजीनियर काम करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को चिट्ठी लिखकर प्रोजेक्ट में चल रही अनियमितताओं की जानकारी दी थी। इसके कुछ दिनों बाद गया शहर में सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को गोली मारकर दुबे की हत्या कर दी गई थी।

No comments:

Post a Comment