Monday, January 31, 2011

वीना के अश्लील मैसेजों की पाक में भरमार

भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस-4 का तो सफल समापन हो गया। लेकिन पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक जो शो के अंत तक बिग बॉस में अपने पुरुष मित्रों के साथ अंतरंग संबंधों की वजह से मीडिया और कुछ लोगों की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था।

वीना ने कई बार अपने बचाव में सफाई भी पेश की, लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ। अब तो हालत ये हो गए है कि वीना पर गंदे-गंदे मैसेज भी बनने लगे है।

सूत्रों के मुताबिक वीना पर कमेंट करते अश्लील एसएमएस मोबाइल उपभोक्ताओं के बीच खासे चर्चित है। एसएमएस में वीना की गंदी कहानी और बहुत ही अश्लील भाषा का प्रयोग किया जा रहा है।

खबर है कि वीना पर उर्दू में किताब प्रकाशित की गई है जिसकों अंग्रेजी वर्णमाला में अनुवाद कर एसएमएस के जरिए उपभोक्ता एक-दूसरे को भेज रहे है। इस उर्दू की किताब से लगता है कि पाकिस्तान में वीना की बहुत आलोचना हो रही है। क्योंकि भारत में आकर उन्होंने पाकिस्तान की बहुत अच्छी तस्वीर पेश नहीं की।

No comments:

Post a Comment