Monday, January 31, 2011

ट्विटर पर छाई वीना मलिक

पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक पहली ऐसी हस्ती बन गई है जो माइक्रों ब्लॉकिंग साइट पर रातों-रात छा गई है। आज तक का रिकॉर्ड है कि कभी भी किसी पाकिस्तानी अभिनेत्री को अपने प्रशंसकों से ट्विटर पर इतना प्यार नहीं मिला।

बिग बॉस-4 में अश्मित पटेल से नजदीकियों की वजह से चर्चित रही वीना मलिक पर आरोप है कि उन्होंने ठीक से पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं किया। शो के दौरान वीना ने सफाई देते हुए कहा था कि अश्मित सिर्फ उनका अच्छा दोस्त है और हम दोनों शो में कुछ भी अश्लील नहीं किया।


हाल ही में इंडिया से पाकिस्तान गई वीना मलिक बिग बॉस के दौरान और एक टीवी में दिए साक्षात्कार के बाद से ट्विटर की दुनिया में छाई हुई है।
 

No comments:

Post a Comment