Monday, January 24, 2011

बोनी ने चुकाया सल्लू का बकाया

बोनी कपूर की फिल्म 'वॉन्टेड' भले ही सुपर हिट रही हो, लेकिन इस दौरान उनकी फाइनेंशल कंडिशन काफी टाइट हो गई थी। ऐसे में, अपनी दोनों हिट फिल्मों 'नो एंट्री' और 'वॉन्टेड' के सीक्वल बनाने के लिए उनके पास पैसे की कमी पड़ गई थी। खबर है कि बोनी ने इस परेशानी से निपटने के लिए अपने पुराने दोस्त सुब्रत राय से बात की और उन्होंने तुरंत दोनांे प्रोजेक्ट के लिए पैसा लगाने की हामी भर दी।

आपको बता दें कि बोनी की ये दोनों ही फिल्में सीक्वल हैं। इनमें 'नो एंट्री' के सीक्वल 'एंट्री इन नो एंट्री' को डायरेक्ट करने के लिए अनीस बज्मी राजी हो गए हैं। जबकि 'वांटेड' के सीक्वल 'मोस्ट वांटेड' को प्रभु देवा डायरेक्ट करेंगे। गौरतलब है कि ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर भी प्रभु ही थे। बोनी के करीबी सूत्रों की मानें, तो उन्होंने सलमान का बकाया भी चुकता कर दिया है।
3 Nov 2010, 2359 hrs IST,नवभारत टाइम्स  

No comments:

Post a Comment