http://article.wn.com/view/2011/01/28/6_crore_of_foreign_currency_seized_in_raid_on_Karmapa_monast/

नई दिल्ली ॥ 17वें करमापा उग्येन ट्रिन्ले दोरजी के अस्थायी घर से बरामद नकदी की जांच कर रहे अधिकारियों ने उनके चीनी अधिकारियों के संपर्क में होने का शक जताया है। उन्हें दोरजी के नियमित रूप से चीनी अधिकारियों के संपर्क में रहने और इस तरह पेइचिंग की लद्दाख से लेकर तवांग तक बौद्ध मठों को नियंत्रित करने में मदद करने का संदेह है। इस बीच, करमपा के नजदीकी सहयोगी रबजेचोजन उर्फ शक्ति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
धर्मशाला स्थित ग्यूतो मठ (दोरजी का अस्थायी आवास) से चीन, जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, थाइलैंड और दूसरे देशों की करंसी बरामद हुई हैं। जांच के दौरान सामने आए सबूत इन मुद्राओं के चीनी सूत्रों से मिलने की तरफ इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने पाया है कि तिब्बती धार्मिक नेता के पास नियमित रूप से फंड आते रहते थे और वह चीन की उस साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसके तहत वह लद्दाख से लेकर तवांग तक बौद्ध मठों को नियंत्रित करने की फिराक में हैं।
29 Jan 2011, 0927 hrs IST,पीटीआई धर्मशाला स्थित ग्यूतो मठ (दोरजी का अस्थायी आवास) से चीन, जापान, अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, थाइलैंड और दूसरे देशों की करंसी बरामद हुई हैं। जांच के दौरान सामने आए सबूत इन मुद्राओं के चीनी सूत्रों से मिलने की तरफ इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं ने पाया है कि तिब्बती धार्मिक नेता के पास नियमित रूप से फंड आते रहते थे और वह चीन की उस साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसके तहत वह लद्दाख से लेकर तवांग तक बौद्ध मठों को नियंत्रित करने की फिराक में हैं।
No comments:
Post a Comment