Sunday, February 20, 2011

हमेशा पैसों से भरा रहेगा आपका पर्स अगर..

क्या आपके पर्स में पैसा नही टिकता, बार-बार खर्च हो जाता हैं या हमेशा पर्स खाली ही रहता है अगर हां तो आप अंक ज्योतिष के अनुसार अपने अंक का प्रयोग करें। ये प्रयोग शुक्लपक्ष में किया जाता हैं और प्रभाव कम हो जाने पर छ: महीने बाद फिर से किया जा सकता हैं।जानिएं इसके लिए आपको अपने अंक के अनुसार क्या करना चाहिए..



अंक 1: जिनका अंक एक है वह अपने पर्स में सफेद रेशमी चौकोर कपड़े पर अपने भाग्यांक का नंबर 1 लिख कर रविवार सुबह के समय रखें. इसे प्रतिदिन हमेशा अपने पास रखने से धन में वृद्धि होगी और आपका पर्स हमेशा भरा रहेगा।



अंक 2: जिनका अंक दो है वह अपने पर्स में नीले रंग के रेशमी कपड़े में सफेद रंग के चमकीले सितारे लगवा कर सोमवार रात्री के समय से रखें तो उनके पर्स में कभी पैसों की कमी नही होगी।



अंक 3: तीन अंक वालों को गुरूवार सुबह के समय अपने पर्स में पीले रंग के रेशमी कपडे में चांदी का चौकोर टुकड़ा रखना चाहिए।



अंक 4: अंक चार वालों को पर्स में भूरे रंग के रेशमी कपड़े में काली मिर्च बाँध कर रखना चाहिए इसके रखने से अंक चार वालों का पर्स पैसों से भरा रहेगा। इसे शनिवार शाम के समय रखें।



अंक 5: इस अंक वालों को बुधवार दोपहर के समय पर्स में हरे रंग के रेशमी कपड़े में एक ताम्बे का छेद वाला सिक्का लपेट कर हरे रंग के धागे से बाँध कर रखना चाहिए ।



अंक 6: अगर आपका अंक छ: है तो आप अपने पर्स में गुलाबी रंग के रेशमी कपड़े में सफेद रंग से 6 का अंक लिख कर शुक्रवार सुबह के समय रखें और रखने के बाद कोई भी सफेद मिठाई का सेवन करें तो आपको पैसों से संबंधित परेशानियां नही होगी।



अंक 7: सात अंक वाले गुरुवार के दिन सुबह अपने पर्स में सुनहरी रंग के कपड़े में पीली सरसों बांध कर रखें ।



अंक 8: जिनका अंक आठ है वो शनिवार को सुबह पर्स में पीले रंग के कपड़े में अखंडित चावल के 21 दाने बाँध कर रखें तो पैसों से संबंधित रुकावटें दूर होने लगेगी।



अंक 9: मंगलवार शाम को पर्स में लाल रंग का रेशमी कपड़ा रखने से इस अंक वालों का पर्स हमेशा भरा रहेगा।




सब रोग और दोष मिटाने के अचूक उपाय


क्या आपके परिवार में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है? घर में बरकत नही रहती या कमाई का बड़ा हिस्सा बीमारी के इलाज में खर्च हो जाता है तो आपको अपने घर का दोष मिटाने के लिए महामृत्युंजय देवता यानी शिव जी की पूजा करना चाहिए इससे आपके घर परिवार में सुख-शांति रहेगी और घर से बीमारियां खत्म हो जाएगी।


खरीददारी या लेनदेन का शुभ मुहूर्त-

दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक


चौघडिया मुहूर्त-

अमृत- प्रात: 06:20 से 07:50 बजे तक

शुभ- प्रात: 09:20 से 10:50 बजे तक

चल- दोपहर 01:50 से 03:20 बजे तक

लाभ- सायं 03:20 से 04:50 बजे तक

अमृत- सायं 04:50 से 06:20 बजे तक

चल- सायं 06:20 से 07:50 बजे तक


राहु काल- 07:30 से 09:00 बजे तक


आज जन्मे बच्चो की खास बातें-

समय- नक्षत्र- चरण- पाया- राशि- जन्माक्षर


सुबह 07:32 बजे तक- हस्त- 2- चांदी- कन्या- ष

दोपहर 12:54 बजे तक - हस्त- 3- चांदी- कन्या- ण

शाम 06:17 बजे तक- हस्त- 4- चांदी- कन्या- ठ

रात 11:41 बजे तक- चित्रा- 1- चांदी- कन्या- पे


दिशाशूल- पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो शीशे मे मुंह देखकर जाए।


रोग और दोष नाश के लिए महाकाल प्रयोग-

- महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

- शिवलिंग पर जल और बिल्वपत्र चढाए।

- रूद्राक्ष का जल पिए।

- आंकड़े के फूल शिवलिंग पर चढ़ाए।

- शिवलिंग पर सफेद चंदन का लेप करें।

- कच्चे दूध और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें।

- रूद्रभिषेक करें।

जरूर रखें बेडरुम इंटीरियर में इन बातों का ध्यान..


बेडरुम में इंटीरियर इस तरह का होना ताकि चेहरा प्रसन्नता से खिल उठे। बेडरुम ही घर का वह कमरे होता है जहां हर इंसान अपना सबसे ज्यादा समय बीताता है। इसलिए मानसिक शांति के लिए ज्यादा जरुरी है कि आपके बेडरुम का इंटीरियर सही हो।



- शयनकक्ष के कमरों में रोते बिलखते चित्र, युद्ध के चित्र, हिंसक व जंगली जानवरों के चित्र आदि भूलकर भी ना रखें।


- फेंगशुई के अनुसार शयन कक्ष की उर्जा वृद्धि के लिए एक हरा पौधा जरूर लगाएं।



- बेडरूम में एक ही दरवाजा होना चाहिए। शयन कक्ष में दक्षिण - पश्चिम में क्रिस्टल बॉल रखना शुभ होता है।


- फेंगशुई के अनुसार बेडरुम में शीशे की छाया कभी भी बेड पर नहीं पडऩी चाहिए।


- शयनकक्ष में पलंग पर गोल बिस्तर का प्रयोग न करें। इसमें स्त्री उर्जा होती है। बेडरुम में दर्पण न रखें यह नकारात्मक उर्जा का प्रतीक है।


- बेडरुम में कम्पयूटर या टी.वी. ना रखें।


- सिर उत्तर की तरफ रखकर ना सोए।


- शयनकक्ष में उत्तर-पूर्व, उत्तर , पूर्व दिशाओं में भारी सामान ना रखें।


- शयन कक्ष में दर्पण रखना जरूरी हो तो उत्तर तथा पूर्वी दीवार पर दर्पण इस तरफ से लगवाएं कि जब आप पलंग पर बैठें तो आपका चेहरा दर्पण में ना दिखे।

क्या आप परेशान हैं पाइल्स की प्राब्लम से

आजकल की अति व्यस्त जीवन शैली में मन को एकाग्र रख पाना असंभव सा हो गया है। मन को एकाग्र रखने का मतलब यही है कि मन फालतू बातों की ओर ना भटके तथा किसी भी कार्य को अच्छे मन से कर सके। मन की एकाग्रता बढ़ाने के लिए प्रणवासन करें। जल्द ही लाभ प्राप्त होने लगेगा।

आसन की विधि:किसी साफ और स्वच्छ स्थान पर कंबल या दरी बिछाकर पीठ के बल लेट जाएं। अब दाएं पैर को घुटने से मोड़कर, बाएं हाथ से दाहिने पैर की एड़ी को पकड़ें। इसके बाद दाहिने पैर को कंधे के पीछे से ले जाकर गर्दन के पिछले भाग से एड़ी को छूते हुए सिर के नीचे रखें। इसी तरह अब बाएं पैर को भी गर्दन के पीछे ले जाकर एड़ी को सिर के नीचे रखें। दोनों हाथों की उंगलियां नितंबों में फंसा कर रखें और अपनी दृष्टि को सामने की ओर टिकाएं।

सावधानी:यह आसन लड़कियों और महिलाओं को कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अभ्यास से संतान नहीं होती है। जो महिलाएं संतान नहीं चाहती वे इस आसन को कर सकती हैं।

आसन के लाभ:यह आसन ध्यान और समाधि में सहायक है। इस आसन से मन को शांति प्राप्त होती है और एकाग्रता बढ़ती है। रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है। पेट और गले सुदृढ़ रहते हैं। कमर दर्द दूर होता है। इस आसन से बवासीर के रोग में भी राहत मिलती है।

अगर आर्थिक तंगी कर रही हो परेशान...


आज के इस महंगाई के जमाने में घर में बरकत ना होना। आमदनी से अधिक खर्च होना एक आम समस्या है। इसी कारण घर में कभी पूरी तरह से सम्पन्नता नहीं आ पाती है। अगर आपको भी आर्थिक तंगी परेशान कर रही है तो नीचे लिखे टोटको को जरूर अपनाए।



- लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए हर एकादशी को घर के पूजा स्थल पर ग्यारह दीपक जलाएं।



- घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर तांबे के सिक्के को लाल रंग के नए कपड़े मे बांधने से कभी घर में आर्थिक तंगी नहीं होती है।



- रोज सूर्य को नियमित रूप से अघ्र्य दें।



- शनिवार को काले कुत्ते को रोटी जरूर डालें।



- घर का कोना-कोना साफ रखें।



- घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं।


 - अपनी कमाई का दो प्रतिशत हिस्सा दान करें।


अब न हों परेशान अपने मोटापे से

असंतुलित खान-पान और अव्यवस्थित दिनचर्या के चलते काफी युवाओं का शरीर बेडोल हो जाता है। इसी वजह से अधिकांश समय आलस और सुस्ती में बीतता है। इसे दूर करने के लिए हस्त कटिपादासन करें।

आसन की विधि:
कंबल या दरी बिछाकर दोनों पैरों में थोड़ा फासला रखकर खड़े हो जाएं तथा छाती की सीध में फैलाएं। अब गहरी सांस लें और कमर को जितना घुमा सकते हैं, घुमाएं, दाएं-बाएं दोनों तरफ तीस-चालीस सेकंड से प्रारंभ करके दो मिनिट तक का समय बढ़ाएं।

आसन के लाभ:हस्त कटिपादासन के नियमित अभ्यास से कंधे लचीले और पुष्ट होते हैं। बांहें मजबूत बनती हैं। वात रोग दूर होते हैं। छाती और कमर के रोगों से निपटने के लिए यह आसन बेहद फायदेमंद है। रक्त शुद्ध होता है। त्वचा की चमक बढ़ती है, चेहरे का आकर्षण बढ़ता है। इस आसन से मोटे शरीर वाले लोगों को 3-4 महीने में ही फायदा मिलने लगता है। इससे कमर पतली और आकर्षक हो जाती है।




क्यों लगती है किसी की बुरी नजर?

नजर लगना। हम यह शब्द बचपन से सुनते आ रहे हैं। नजर लगना सिर्फ मन की भ्रांति नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक क्रिया है।

विज्ञान के अनुसार शरीर में विद्युत तरंगें होती है। इन विद्युत तरंगों से किसी प्रकार से बाधित होने पर शरीर लकवे का शिकार हो जाता है अत: शरीर की विद्युतीय तरंगता से नजर लगने का सीधा संबंध है। बड़ों की तुलना में बच्चों को अधिक नजर लगती है क्योंकि बच्चों का शरीर कोमल होता है तथा उनके शरीर में विद्युतीय क्षमता बड़ों की तुलना में कम होती है। यदि कोई बच्चों को एकटक देखता रहता है तो उसकी नजरों की ऊर्जा बच्चे की ऊर्जा को प्रभावित करती है जिसके कारण बच्चा अनमना या बीमार हो जाता है।

बुरी नजर से बचने के लिए ही बच्चों को काला टीका लगाया जाता है या काला धागा पहनाया जाता है। इसका भी वैज्ञानिक कारण है। विज्ञान भी यह मानता है कि काला रंग ऊष्मा का अवशोषक है। अत: जब बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है तो वह किसी भी प्रकार की ऊष्मा (बुरी नजर) को बच्चों में प्रवेश नहीं करने देता तथा स्वयं ही अवशोषित कर लेता है। इसी वजह से बच्चों को नजर नहीं लगती। नजर लगना। हम यह शब्द बचपन से सुनते आ रहे हैं। नजर लगना सिर्फ मन की भ्रांति नहीं बल्कि एक वैज्ञानिक क्रिया है।

विज्ञान के अनुसार शरीर में विद्युत तरंगें होती है। इन विद्युत तरंगों से किसी प्रकार से बाधित होने पर शरीर लकवे का शिकार हो जाता है अत: शरीर की विद्युतीय तरंगता से नजर लगने का सीधा संबंध है। बड़ों की तुलना में बच्चों को अधिक नजर लगती है क्योंकि बच्चों का शरीर कोमल होता है तथा उनके शरीर में विद्युतीय क्षमता बड़ों की तुलना में कम होती है। यदि कोई बच्चों को एकटक देखता रहता है तो उसकी नजरों की ऊर्जा बच्चे की ऊर्जा को प्रभावित करती है जिसके कारण बच्चा अनमना या बीमार हो जाता है।

बुरी नजर से बचने के लिए ही बच्चों को काला टीका लगाया जाता है या काला धागा पहनाया जाता है। इसका भी वैज्ञानिक कारण है। विज्ञान भी यह मानता है कि काला रंग ऊष्मा का अवशोषक है। अत: जब बच्चे को काला टीका या काला धागा बांधा जाता है तो वह किसी भी प्रकार की ऊष्मा (बुरी नजर) को बच्चों में प्रवेश नहीं करने देता तथा स्वयं ही अवशोषित कर लेता है। इसी वजह से बच्चों को नजर नहीं लगती। 

अगर आपका पेट हमेशा खराब रहता है तो...

आजकल लोंगों में पेट खराब होने की समस्या आम हो गई है आज के खान पान से लोगों की पाचन तत्रं प्रक्रिया एकदम गड़बड हो गई है।? यदि आपका पेट अक्सर खराब रहता है या छोटी-बड़ी आंत में की कोई बीमारी है?   जरूरत से ज्यादा नींद आती है? तो नौकासन जरूर फायदा पहुंचाएगा।

 नौकासन करने की विधि- समतल स्थान पर कुछ बिछाकर उस पर पीठ के बल लेट जाएं। अब दोनों हाथों, पैरों और सिर को ऊपर की ओर उठाएं जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। इसी अवस्था को नौकासन कहते हैं। कुछ देर इसी पोजीशन में रहें और फिर पुन: धीरे-धीरे हाथ, पैर और सिर को जमीन पर ले आएं।

लाभ: इस आसन से आपका पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा, हर्निया की समस्या में राहत मिलेगी। अंगूठे से अंगुलियों तक खिंचाव होने के कारण शुद्ध रक्त तीव्र गति से प्रवाहित होता है, जिससे शरीर निरोगी बना रहता है। यदि आपको नींद अधिक आती है तो उसे नियंत्रित करने में ये नौका आसन सहायक है! इस आसन में अपने इष्ट देव के मंत्रों का जप करने से त्वरित लाभ प्राप्त होता है।

अब मोबाइल पर देखिए वर्ल्ड कप, बिल्कुल फ्री!

आशीष पांडे
नई दिल्ली।। वर्ल्ड कप का बुखार जोरों पर है और लोग कहीं भी, कभी भी मैच का ताजा हाल जानना चाहते हैं। अब वो दिन गए जब लोग ट्रांजिस्टर को कान से लगाए मैच की कमेंटरी सुनते थे। नहीं, हम मोबाइल फोन में एफएम रेडियो कमेंटरी की बात नहीं कर रहे हैं, अब फोन बनाने वाली कंपनियां ऐसे हैंडसेट ला रही हैं जिनमें आप कहीं भी लाइव टीवी देख सकेंगे, वह भी बिना किसी डाउनलोड या डेटा चार्ज दिए।

ये एनालॉग टीवी वाले मोबाइल हैं, जिनमें आप रेडियो की तरह कहीं भी कम से कम दूरदर्शन को बिना ऑपरेटर की मदद से फ्री देख सकते हैं, हैंडसेट में लगा इनबिल्ट एंटीना टीवी सिग्नल कैच करता है।

टीम इंडिया के तो सारे मैच दूरदर्शन पर लाइव आ ही रहे हैं। इसके बाद क्वॉर्टर, सेमी और फाइनल भी डीडी पर दिखाए जाएंगे। जेन मोबाइल ने जेन जेड 82 नाम से एनालॉग टीवी मोबाइल सेट लॉन्च किया है, जिस पर आप कहीं भी दूरदर्शन चैनल देख सकते हैं।

इसमें 2.4 इंच की स्क्रीन है। कंपनी के मुताबिक, इस टीवी सेट को आप चाहे हॉरिजंटल रखें या वर्टिकल, फोन की स्क्रीन अपने हिसाब से अडजस्ट कर लेगी। छह घंटे की बैटरी लाइफ पूरा मैच दिखाने के लिए काफी है।

3.5 एमएम के जैक में आप कोई भी स्टैंडर्ड हैंडसेट लगाकर खामोशी से कमेंटरी सुन सकते हैं। जेन मोबाइल के एमडी दीपेश गुप्ता कहते हैं कि हम क्रिकेट की दीवानगी को रेडियो के लेवल से आगे बढ़ाकर लाइव टीवी के तौर पर ला रहे हैं। डेटा चार्ज या ऑपरेटर का बंधन नहीं रहने से लोग भी इस टेक्नॉलजी के करीब आएंगे।

नोकिया के बाद जी-फाइव ने एनालॉग टीवी की खासियत से लैस छह फोन की सीरीज उतारी हैं। जीफाइव की ग्रुप कंपनी किंगटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के एमडी अर्शित पाठक कहते हैं कि भारत में क्रिकेट की दीवानगी सबसे ज्यादा है और वर्ल्ड कप जैसे मौके पर लोग एक भी गेंद का हाल मिस नहीं करना चाहते।

ऐसे में हम फ्लिप, टचस्क्रीन, क्वर्टी या फिर साधारण फोन, हर तरह के शेप में एनालॉग टीवी का फीचर लाए हैं। पाठक के मुताबिक इनमें इनबिल्ट एंटीना टीवी सिग्नल पकड़ता है यानी आपको डेटा के लिए कोई चार्ज नहीं पड़ता। यह मोबाइल पर एफएम सुनने की तरह है, जिसमें टीवी का फीचर आपको हैंडसेट से मिल रहा है न कि ऑपरेटर से।

हालांकि ऑपरेटर आधारित टीवी सर्विस कई हैंडसेटों पर पहले से है। सैमसंग कोर्बी, सैमसंग मेट्रो, नोकिया 5330 जैसे हैंडसेटों पर आपको यह फीचर मिलता है। टाटा फोटॉन ने सीडीएमए हैंडसेटों के लिए टीवी चैनल के हिसाब से प्लान भी दिए हैं। लेकिन इनमें आप टीवी सिग्नल को ऑपरेटर से डेटा की तरह हासिल करते हैं।

3जी सर्विस के साथ रिलायंस, एयरटेल और अन्य कंपनियां टीवी चैनलों के पैकेज ला रही हैं, लेकिन यहां भी सर्विस डेटा पर निर्भर करेगी और इनके आने का अभी इंतजार है। ऐसे में डबल सिम सेगमेंट में एनालॉग टीवी मोबाइल ला रही कंपनियों को वर्ल्ड कप में कामयाबी मिलने की उम्मीद है।

टीवी होस्ट ने 12 लडकियों के साथ किया इंटरनेट सेक्स

लंदन। एक टीवी होस्ट ने 12 लडकियों से वेब सेक्स करना स्विकार किया है।
अपराध स्विकार करने के बाद उसने त्यागपत्र दे दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीबीसी1 चैनल के शो द वन शो के होस्ट जैसन मैनफोर्ड ने अपनी 12 प्रशंसक लडकियों के साथ वेब सेक्स किया। उसने इन सब के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए चैनल से त्याग पत्र भी दे दिया। मैनफोर्ड ने कहा कि उसने इंटरनेट सेक्स करके अपनी पत्नी के साथ धोखा किया है। अब वे अपने परिवार पर ध्यान देना चाहते

सलमान-कैटरीना के साथ सेक्स की ख्वाहिश

मुंबई। एक मशहूर कंडोम कंपनी ने एक सर्वे कराया जिसमें लोगों से पूछा गया था कि वह किसी मशहूर हस्ती के साथ सेक्स करने की इच्छा रखते है तो अधिकतर पुरूषों ने कैटरीना कैफ का नाम लिया जबकि महिलाओं की जुबां पर सिर्फ सलमान खान का नाम था।
यह सर्वे भारत के सात शहरों में 18-45 आयु वर्ग के लोगों के बीच किया गया। इनसे पूछा गया था कि विभिन्न क्षेत्रों के मशहूर हस्तियों में किसे अपना सेक्स पार्टनर बनाना चाहेंगे। ज्यादातर पुरूषों ने कैट को वोट दिया और महिलाओं ने सलमान को। कैटरीना के बाद दूसरे नंबर पर रही ऎश्वर्या राय बच्चन। तीसरा स्थान बंगाली बाला बिपाशा बसु का रहा। सलमान के बाद रणबीर कपूर ऎसे दूसरे सेलिब्रिटी रहे जिनके साथ महिलाओं ने सेक्स करने की ख्वाहिश जाहिर की। बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान तीसरे स्थान पर रहे।

सुखद वैवाहिक जीवन के लिए करें सप्ताह में तीन बार सेक्स

लंदन। शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बनाने के लिए सप्ताह में तीन बार सेक्स करना जरूरी है। एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ कि वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए सप्ताह में तीन बार सेक्स करना जरूरी है। साथ ही सप्ताह में चार बार पति या पत्नी को किस कर आई लव यू कहें।
इस सर्वे में 3 हजार से ज्यादा शादीशुदा लोगों को शामिल किया गया। सर्वे में सामने आया कि जो लोग सप्ताह में तीन बार सेक्स करते हैं उनका वैवाहिक जीवन सुखद है। साथ ही सप्ताह में चार बार अपने पार्टनर को गले लगा किस करनी चाहिए और आई लव यू कहना चाहिए।